श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर):- जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में भद्रवाह पठानकोट मार्ग पर गुलदंडा के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार करीब 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
डोडा के उपायुक्त विशेष पाल महाजन ने बताया कि घायलों को हेलीकॉप्टर से सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू ले जाया गया है। जहां इनका उपचार किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया- ‘भद्रवाह-पठानकोट रोड पर एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत और अन्य 12 लोगों के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद डीसी डोडा विशेष महाजन से बात की। कुछ घायलों को जीएमसी डोडा में स्थानांतरित कर दिया गया। घायलों में दो यात्रियों की हालत गंभीर होने से उन्हें हेलीकॉप्टर से से जम्मू ले जाया गया। घायलों को आवश्यकतानुसार सभी अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी। मैं लगातार संपर्क में हूं’।
ऐसी ही अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें