Dastak Hindustan

अतीक अहमद की हत्या के बाद पत्नी शाइस्ता खान का काला सच आया सामने

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश):- अतीक अहमद के बाद चर्चा में आए बम बरसाने वाले गुड्डू बमबाज़ के बारे में चौकाने वाली जानकारी पुलिस को मिली है। अभी तक पुलिस को ये जानकारी थी कि 10 या 12 साल पहले अतीक ने गुड्डू की जमानत कराई थी तब से गुड्डू अतीक के साथ रहने लगा जबकि सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। गुड्डू मुस्लिम अतीक के टच में काफी पहले से था। इसकी मुख्य वजह शाईस्ता परवीन ही है। शुरू से गुड्डू मुस्लिम शाईस्ता को पसंद करता था लेकिन उसने कभी ज़ाहिर नहीं किया। इस बात की तस्दीक खुद गुड्डू मुस्लिम के सौतेले बेटे आबिद की गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में भी हुई है।

 

चांदनी के साथ रहने लगा था गुड्डू मुस्लिम

पता चला है कि गुड्डू मुस्लिम शाईस्ता को पसंद करता था लेकिन ये एकतरफा था शाईस्ता की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो गुड्डू ने इलाहाबाद शहर छोड़ दिया था फिर सालों तक गायब रहा। साल 2012 में गुड्डू फिर इलाहाबाद लौटा और चकिया के चक निरतुल में चांदनी नाम की महिला के साथ रहने लगा। चक निरतुल वाली ज़मीन भी गुड्डू को अतीक ने दिलाई और उस पर 3 मंज़िला मकान भी बनवा दिया था।

 

गुड्डू और शाईस्ता ने साथ काटी फरारी

बाद में जब अतीक 2017 में जेल गया तो गुड्डू का शाईस्ता के घर आना जाना ज़्यादा हो गया गुड्डू पूरी ईमानदारी से अतीक के बिजनेस और रंगदारी वसूलने में शाईस्ता की मदद करने लगा। लेकिन उमेश पाल हत्या कांड से गुड्डू मुस्लिम को शाईस्ता के करीब आने का मौका मिल गया और दोनों साथ-साथ फरारी काटने लगे। पिछले महीने पुलिस को दोनों के साथ में होने के पुख्ता सुबुत भी मिले थे।

 

शाईस्ता के घर जाना चांदनी को था नागवार

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुड्डू मुस्लिम का शाईस्ता के घर आना-जाना गुड्डू की प्रेमिका चांदनी को पसंद नहीं था। शाईस्ता की वजह से गुड्डू ने चांदनी से कई बार मारपीट भी की थी और काफी दिन तक दोनों अलग भी रहने लगे थे। यही वजह थी कि चांदनी का बेटा आबिद भी गुड्डू से खुन्नस रखने लगा था।

 

तो गुड्डू मुस्लिम को बम से उड़ा देता सौतेला बेटा 

आबिद गुड्डू से इतना नाराज़ था कि अगर उमेश पाल हत्याकांड ना होता तो आबिद गुड्डू की हत्या कर देता। पुलिस की पूछताछ में आबिद ने कबूल भी किया था कि अगर उसको मौका मिलेगा तो वो गुड्डू बमबाज़ को बम से उड़ा कर मारेगा क्योंकि उसकी मां चांदनी को गुड्डू ने शाईस्ता के कारण धोखा दिया और दोनों मां-बेटे को दर-दर की ठोकर खाने को छोड़ दिया।

इस तरह की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *