Dastak Hindustan

ओडिशा में धूमधाम से निकली जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा, हुई पुष्प वर्षा

भुवनेश्वर (ओडिशा):- जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा मंगलवार को शहर से धूमधाम से निकाली गई। लगभग 700 वर्ष पुराने सिकलापुर के बाग ब्रिगटान स्थित जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा हर वर्ष की तरह इस बार भी निकाली गई। यात्रा महंत राम नरायन दास के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा आरंभ होने से पहले महंत राम नरायन दास व तुलसी मठ के महंत नीरज नयन दास ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की पूजा अर्चना विधि विधान से की। इस मौके पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जगन्नाथ स्वामी की पूजा अर्चना की।

पूजन के साथ भगवान जगन्नाथ का अभिषेक किया गया। जिसके बाद भगवान जगन्नाथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। रथ यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल होकर भगवान के रथ को खींचा। रथ यात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया पूरे मार्ग में भगवान जगन्नाथ के जयकारों के बीच जब यह शोभायात्रा निकली तो मार्ग में कई जगह पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत होता रहा। इसके बाद रथ यात्रा, सिकलापुर, बाग ब्रिगटान मंदिर से शुरू होकर दिनेश नर्सिग होम, सिकलापुर, आजमनगर चौराहा, ताड़ीखाना, बांसमंडी, साहू गोपीनाथ कालेज से फर्नीचर मार्केट व रोडवेज होते हुए पुन: मंदिर पर आकर विश्राम ली। रथ यात्रा के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ।

उड़ीसा मॉडल में रथ को सजाया

इस्कॉन मंदिर से भी धूमधाम से भगवान जगन्नाथ जी की यात्रा निकाली गई। यहां बड़ी सुंदरता से रथ को उड़ीसा मॉडल की तरह सजाया गया था। रथ में भगवान जगन्नाथ भगवान, बलभद्र और माता सुभद्रा विराजमान थी। भक्तों ने भगवान की आरती उतारकर एवं पूरे जोश के साथ हरि नाम कीर्तन के साथ महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे…, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे मंत्र का उच्चारण किया और श्री कृष्ण की भक्ति में लीन दिखाई दिए। रथ यात्रा में मौजूद गिरधर गोपाल ने बताया कि यह ऐसा पर्व है जिसमें भगवान स्वयं चलकर अपने भक्तों के बीच आते हैं और उनके दुखों का निवारण करते हैं। इस यात्रा में शामिल होने से भक्त बैकुंठ धाम को जाते हैं और अपने सभी दुखों का निवारण करते हैं। इस मौके पर अशोक गोयल, अशोक गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, डॉ. विनय खंडेलवाल, अमरेश कुमार, मंदिर प्रमुख भीम अर्जुन दास आदि मौजूद रहे।

अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *