मुम्बई (महाराष्ट्र ):- उद्धव ठाकरे गुट के विधायक ने बताया कि सांसद संजय राउत और (सुनील राउत ) मुझे कल से जान से मारने के फोन आ रहे हैं और सुबह मीडिया से बात नहीं करने के लिए कहा गया है। मुंबई पुलिस आयुक्त और राज्य के गृह मंत्री को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
महाराष्ट्र में एक साथ दो विपक्षी नेताओं को जान से मारने की धमकी दी गई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार को सौरभ पिंपलकर नाम के शख्स के ट्विटर हैंडल से दाभोलकर की तरह जान से मारने की धमकी देने के साथ ही ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत को भी जान से मारने की धमकी मिली है। यह जानकारी संजय राउत के विधायक भाई सुनील राउत ने दी है।
अब से कुछ देर पहले ही संजय राउत मीडिया के सामने आये थे और उन्होंने महाराष्ट्र में चल रहे दंगो को लेकर कहा – जिस तरह से कोल्हापुर में दंगे भड़के हैं या भड़काए गए हैं उसके पीछे कौन है? जिस औरंगज़ेब को हमने 400 साल पहले महाराष्ट्र में दफनाया उसे राजनैतिक स्वार्थ के लिए ज़िंदा किया जा रहा है क्योंकि कर्नाटक में बजरंग बली का जादू नहीं चला तो आप औरंगजेब को लेकर राजनीति कर रहे हैं। इसके लिए आप(भाजपा) ही ज़िम्मेदार हैं।