Dastak Hindustan

भाजपा में शामिल हुए वी मैत्रेयन, महासचिव अरुण सिंह एवं सीटी रवि ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली:- अन्नाद्रमुक के पूर्व सांसद वी मैत्रेयन ने शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं सीटी रवि ने शुक्रवार को वी मैत्रेयन को भाजपा की सदस्यता दिलाई।अन्नाद्रमुक से राज्य सभा सांसद रह चुके वी मैत्रेयन का भाजपा में स्वागत करते हुए अरुण सिंह ने दावा किया कि उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा तमिलनाडु में और ज्यादा मजबूत होगी।

सीटी रवि ने पार्टी में उनका स्वागत किया

दावा किया कि तमिलनाडु में सिर्फ 4 विधायक होने के बावजूद भाजपा ही वास्तविक विपक्षी पार्टी की भूमिका निभा रही है। आने वाले दिनों में भाजपा तमिलनाडु में और ज्यादा मजबूत दिखाई देगी और राज्य में फिर से कमल खिलेगा।

वी मैत्रेयन जयललिता के काफी करीबी नेता रहे हैं

वी मैत्रेयन जयललिता के काफी करीबी नेता रहे साथ ही तीन बार राज्य सभा सांसद रह चुके हैं और राज्य के वरिष्ठ नेता हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद वी मैत्रेयन ने इसे 23 साल बाद अपना घर वापसी बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विजनरी नेता है और उनके नेतृत्व में नया भारत नए लक्ष्य के साथ विकसित हो रहा है।

राजनीतिक से जुड़ी अन्य खबरों के लिए इस जगह को क्लिक करें

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *