Dastak Hindustan

दक्षिण पश्चिमी मानसून ने केरल में दी दस्तक, जल्द मिलेगी राहत

कोच्चि(केरल):- शहर में आज हल्की बारिश हो रही है। दक्षिण पश्चिमी मानसून कल 8 जून को केरल में दस्तक दे चुका है। केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। इसके साथ कोच्चि समेत कई शहरों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोग लंबे समय से मॉनसून का इंतजार कर रहे थे। इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य तारीख से सात दिन बाद गुरुवार को केरल पहुंचा। इसके केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून होती है।

IMD ने पहले 4 जून को मानसून के केरल पहुंचने की बात कही थी लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था। बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है जिससे केरल पहुंचने के लिए मानसून का रास्ता साफ हो गया।

बिहार में भी गर्मी से मिलेगी राहत

मॉनसून केरल से दक्षिण तमिलनाडु, मन्नार की खाड़ी और दक्षिण पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। इसके बिहार में भी 15 जून तक दस्तक देने की संभावना है। बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी हो रही है। कई जिलों में हिट वेव चल रहा है। यहां बारिश का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पटना मौसम विभाग ने कहा है कि लोगों एक दो दिनों तक लोगों को अभी झुलसती गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

वैसे तो राष्ट्रीय राजधानी में इस साल गर्मी ने अपनी तपिश नहीं दिखाई है। यहां मई और जून के महीने में रूक-रूक के बारिश होती रही। मगर बीते दो चार दिनों ने यहां सूरज कहर बरपा रहा है। IMD की वैज्ञानिकों के मुताबिक यहां 30 जून तक मॉनसून के दस्तक देने की संभावना है।

मौसम विभाग से जुड़ी अन्य खबरों के लिए क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *