Dastak Hindustan

सिवनी में बैठे पंडित जी ने अमेरिका में करवाई ऑनलाइन शादी, मिली 5100 डॉलर की दक्षिणा

 

सिवनी (मध्य प्रदेश):- 4 लाख से ज्यादा मिली पंडित जी को दक्षिणा सिवनी के देवांश उपाध्याय अमेरिका में नौकरी करते हैं. व्यस्तता के चलते वर-वधु भारत आने में असमर्थ थे। पंडित ने अमेरिका में बैठे दूल्हा दुल्हन की पूरी विधि विधान के साथ ऑनलाइन शादी करवा दी। जिसके बाद खुशी-खुशी दूल्हा दुल्हन ने पंडित को 5100 डॉलर दक्षिणा में दे दिए। इसलिए घरवालों ने सिवनी के पंडित राजेंद्र पांडे से मिलकर शादी की तिथि तय ऑनलाइन शादी कराई। जानकारी के मुताबिक, सिवनी के बारापत्थर इलाके के रहने वाले सुनील उपाध्याय का बेटा अमेरिका में जॉब करता है। ज्यादा काम होने की वजह से वह भारत नहीं आ पा रहा था। बेटे के लिए लड़की भी देख ली थी और बात भी फाइनल कर दी गई थी। लेकिन वह भारत नहीं आ पा रहे थे इस वजह से सुनील उपाध्याय को अपनी पत्नी के साथ अमेरिका जाना पड़ा। वहीं उन्होंने अपने बेटे की शादी करवाने का फैसला लिया।

अमेरिका में पंडित नहीं होने की वजह से शादी की रस्मों में देरी हो रही थी क्योंकि वह लोग पूरे विधि विधान के साथ शादी करवाना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने सिवनी के एक पंडित को कॉल कर उनसे ऑनलाइन शादी करवाने की बात कहीं। पंडित के हामी भरते ही सुनील उपाध्याय ने अपने बेटे की शादी करवा दी। पंडित राजेंद्र पांडे ने विधि विधान के साथ ऑनलाइन शादी संपन्न करवाई।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *