जम्मू कश्मीर:- किश्तवाड़ जिले के नागसेनी तहसील के दूरदराज के गांव पुलर में एक कच्चा मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों सगे भाई हैं और जन्म से ही नेत्रहीन हैं। दूसरे कमरे में सो रही पत्नी व दो बेटियां सुरक्षित हैं। उनके पिता अश्वनी कुमार जम्मू में मजदूरी करते हैं।
शुक्रवार को ही जम्मू से किश्तवाड़ के लिए रवाना हुए थे। घटना देर रात लगभग 11 बजे की है। बताते हैं कि दिनभर बारिश के कारण रात में कच्चा मकान गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तथा प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मरने वालों के नाम साजन कुमार, पप्पू व राजेश कुमार बताए गए हैं। इससे पहले वीरवार को किश्तवाड़ में ही एक पेड गिर जाने से गुज्जर बक्करवाल परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी।