Dastak Hindustan

बम की धमकी के बाद न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया फ्लाइट वापस लौटी, यात्रियों में हड़कंप

मुंबई: मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-119 को बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद विमान को बीच रास्ते से ही मुंबई एयरपोर्ट पर वापस उतार लिया गया। विमान में 322 लोग सवार थे जिनमें 19 क्रू मेंबर शामिल थे।

कैसे मिली धमकी?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के शौचालय में एक नोट मिला जिसमें बम की धमकी लिखी थी। इसे देखते ही क्रू मेंबर्स ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क किया। एयरलाइन ने तुरंत जरूरी प्रोटोकॉल अपनाते हुए विमान को मुंबई लौटने का निर्देश दिया।

क्या बोले एयर इंडिया के अधिकारी?
एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा, “10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (JFK) की फ्लाइट AI-119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को मुंबई वापस लाया गया।”

अब फ्लाइट कब जाएगी?
विमान को भारतीय समयानुसार सुबह 10:25 बजे मुंबई में सुरक्षित उतार लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां पूरी जांच कर रही हैं। अब यह 11 मार्च की सुबह 5 बजे दोबारा उड़ान भरेगा।

यात्रियों के लिए क्या इंतजाम?
एयर इंडिया ने सभी यात्रियों के लिए होटल में ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की है। इस घटना के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा लेकिन स्थिति जल्द नियंत्रित कर ली गई।

सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई हैं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *