Dastak Hindustan

विक्रांत भूरिया की नियुक्ति! आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

मध्य प्रदेश : झाबुआ से कांग्रेस विधायक और मप्र युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रांत भूरिया अब शिवाजीराव मोघे की जगह लेंगे।

दरअसल, विक्रांत भूरिया ने साल 2024 में अप्रैल में मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कयास लगने शुरू हो गए थे कि उन्हें ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके बाद मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव को युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।हालांकि उनकी जगह जम्मू कश्मीर के उदय भानु चिब को ये जिम्मेदारी सौंप दी गई वहीं अब विक्रांत भूरिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है

बता दें कि विक्रांत भूरिया पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं। भूरिया पेशे से डॉक्टर हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में वह झाबुआ से विधायक चुनकर आए थे।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *