लखनऊ (उत्तर प्रदेश):-लखनऊ के कृष्णानगर में एक दर्दनाक घटना में 5वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया। आरोपी दानिश और एक किशोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पीड़ित छात्रा विद्यालय से लौटते समय अपहृत की गई थी और कृष्णानगर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए 5 घंटे तक दौड़ लगाई लेकिन कृष्णानगर और सरोजनीनगर पुलिस ने लापरवाही बरती।
परिजनों ने बताया कि वे दो थानों के बीच दौड़ते रहे लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने में देर की। घटना से व्यथित परिजनों ने पुलिस की लापरवाही के खिलाफ नाराजगी जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।