Dastak Hindustan

डीएवी विद्यालय की छात्रा को शास्त्रीय संगीत में मिला प्रथम स्थान

सोनभद्र से विवेक मिश्रा की स्पेशल रिपोर्ट 

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):- सोनभद्र डीएवी विद्यालय रॉबर्ट्सगंज की कक्षा दसवीं की छात्रा चारु चंद्रम कुशवाहा ने मण्डल कला उत्सव, विंध्याचल मंडल में शास्त्रीय संगीत गायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह कार्यक्रम दिनांक 20/09/2024 को पड़री मिर्ज़ापुर में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में कला और संगीत के कई कार्यक्रम सम्मिलित थे।

चारु चन्द्रम न्यू कॉलोनी के निवासी श्यामनंदन व नीलम सिंह की पुत्री हैं। चारु कक्षा LKG से डी ए वी विद्यालय की छात्रा हैं। बचपन से ही संगीत में विशेष रुचि के कारण इनके माता – पिता ने संगीत का वातावरण उपलब्ध करवाया ताकि उनकी प्रतिभा विकसित हो सके। इनके पिता पेशे से शिक्षक हैं। इनका छोटा भाई चिराग डी ए वी में ही छठी कक्षा का विद्यार्थी है, जिसका तबला वादन में विशेष रुचि हैं।

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जनपदों के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रतिभाग करने का अवसर मिला था। सोनभद्र में यह कला उत्सव प्रतियोगिता बालिका इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में 21 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थीं।मंडल के सभी जनपदों से विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में अनेक प्रतिभागी प्रतिभाग किए थे जिसमें शास्त्रीय संगीत गायन में चारु चन्द्रम को प्रथम स्थान मिला।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *