Dastak Hindustan

कानपुर में पुलिस ने तीन किलो गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

कानपुर (उत्तर प्रदेश): कानपुर के थाना किदवई नगर के पास पुलिस ने अपराधियों की जांच पड़ताल हेतु एक सर्च अभियान चलाया। किदवई नगर पुलिस ने मोहल्ला कंजडनपुर में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को तीन किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान राकेश कंजड़ के रूप में हुईं है। अभियुक्त कंजड़नपुर थाना किदवई नगर का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह युवक गांजा बेच रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस की टीम में बाबू पुरवा के सहायक पुलिस आयुक्त आलोक सिंह, प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह, कांस्टेबल इमरान सिद्दीकी, उप निरक्षक ललिता चौहान, कांस्टेबल उमेश चंद्र तथा कॉन्स्टेबल विनोद कुमार शामिल थे। इन अधिकारियों ने अभियुक्त को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह गांजा बेच रहा था।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *