बांग्लादेश (ढाका):- जिस बांग्लादेश में शेख हसीना 15 साल से प्रधानमंत्री पद पर बैठकर सरकार चला रही थीं, आज उन्हें अपना मुल्क ही छोड़ना पड़ा है। शेख हसीना के खिलाफ जनआक्रोश अब उपद्रवियों की भीड़ बन चुका है। जिसे सब कुछ बर्बाद करने के सिवाय कुछ नजर नहीं आ रहा है।
बांग्लादेश में भीड़ बेकाबू है और हर तरफ आगजनी तोड़फोड़ और लूटपाट मची है। फिलहाल शेख हसीना किस देश में शरण लेंगी इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हालांकि उनके बेटे और पूर्व सलाहकार सजीब वाजेद जॉय का कहना है कि उनकी मां कभी बांग्लादेश नहीं लौटेगी। जॉय ने कहा कि हसीना ने इस्तीफा देने के बाद अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़ा है।
बांग्लादेश में बिगड़े हालातों के बाद शेख हसीना के बेटे सजीब जॉय ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा कि उनका परिवार हर बार देश को बचाने से थक गया है। मेरा परिवार तीन बार इस स्थिति से गुजर चुका है। हम थक चुके हैं। देश अब अपनी समस्याओं को खुद संभाल सकता है। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने बांग्लादेश को बदला। जब उन्होंने सत्ता संभाली तो इसे एक असफल और गरीब देश माना जाता था। आज तक इसे एशिया का राइजिंग टाइगर माना जाता था।
सजीब जॉय ने कहा कि आप लोगों को पता है पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेश में बवाल चल रहा है। छात्र कोटा के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कोटा के खिलाफ हम लोग भी थे। ये अदालत की तरफ से फैसला आया था। जिसमें हमारी सरकार का कोई रोल नहीं था। इसके बावजूद हमने कोटा हटाने का काम किया। उनकी सारी शर्तें मान ली हैं। हालांकि जितनी उनकी मांगें मानीं वो उतना ही दबाव बढ़ाते चले गए ताकि सरकार का पतन हो जाए।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114