हरिद्वार (उत्तराखंड):- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ओम घाट पर कांवड़ियों का स्वागत किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम देवभूमि में इनका स्वागत, अभिनंदन करते हैं। यहां आने वाले सभी शिव भक्तों का हम स्वागत करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी यात्रा सुखद हो, सुरक्षित हो। मैं जिला प्रशासन के लोगों, जनप्रतिनिधियों का इस यात्रा को सफल बनाने के लिए धन्यवाद करता हूं।
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों (त्रिंगढ़, टोल) में बचाव और राहत कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंन कहा कि 26-27 तारीख को बहुत बड़ी आपदा आई थी। बहुत नुकसान हुआ है और भूस्खलन की वजह से बहुत सारे घर मलबे में दब गए। यहां पर जनजीवन दोनों ही प्रभावित हुए हैं। पुल, रास्ते, घर, खेतों को नुकसान पहुंचा है। सभी प्रकार की व्यवस्था सरकार करेगी। जिन लोगों का विस्थापन होना है। जरूरी जगहों पर उनका वहां विस्थापन किया जाएगा। सभी व्यवस्थाएं इनके लिए किया जा रहा है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114