Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rocket domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114
बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

Dastak Hindustan

बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष बने दिलीप जायसवाल

पटना (बिहार):- बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल का भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।

बिहार भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं में काफी जोश है। मैं एक कार्यकर्ता के पद से इस पद तक पहुंचा हूं इसलिए मैं हर कार्यकर्ता को सम्मान दूंगा। आने वाले दिनों में मैं इन कार्यकर्ताओं की ताकत से संगठन को मजबूत करूंगा।

खुशी में झूम रहे जायसवाल:- 

खुली गाड़ी में दिलीप जायसवाल सवार थे और उनके एक ओर सम्राट चौधरी तो दूसरी ओर विजय कुमार सिन्हा वाहन में मौजूद थे। सम्राट चौधरी भी सड़क पर लोगों के ऊपर फूल बरसा रहे थे। वहीं जब रोड शो भाजपा कार्यालय पहुंचा तो दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत हुआ। अब विधिवत रूप से दिलीप जायसवाल बिहार भाजपा की कमान थाम लेंगे।

बताया जा रहा है कि बेली रोड स्थित राजबंसी नगर में दिलीप कुमार जयसवाल का भव्य स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के जरिए उनपर फूल बरसाए। रोड शो में कई घोड़े भी मौजूद दिखे। घोड़े पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता चल रहे थे।

फिर लहराया बीजेपी का तिरंगा:-

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में मिल-जुल कर काम करते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता के विश्वास पर खड़ा उतरते हैं। हमारे हर कार्यकर्ता हनुमान की तरह काम करते हैं। हमारी प्राथमिकता होती है कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना है। भाजपा का झंडा विधानसभा चुनाव में फिर से फहरेगा।

स्वागत के लिए बनाए गए प्वाइंट:- 

नव नियुक्त अध्यक्ष के स्वागत के लिए शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, राजवंशी नगर, पुनाइचक, बिहार म्यूजियम सहित कई जगहों पर प्वाइंट बना कर विभिन्न प्रकोष्ठों, मोर्चा और मंच के नेताओं और कार्यकर्ताओं को स्वागत की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। स्वागत को लेकर प्रदेश कार्यालय को भी सजाया गया है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे


Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *