पुरी (ओडिशा):- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “18 राज्यों में NDA की सरकार है और 13 राज्यों में अकेली भाजपा की सरकार है। देश के लगभग 58% भूभाग पर भाजपा की सरकार है। पूरे INDI गठबंधन को अगर जोड़ लें तो भी वे भाजपा से कम हैं। 13 राज्यों में कांग्रेस पार्टी 0 है। पूरे INDI गठबंधन को जोड़ लें फिर भी अकेली भाजपा इनपर भारी पड़ती है।”
ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रवती परिदा ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कहा, “सरकार बनने के बाद पहली बार यहां कार्यकारिणी की बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने किया। सभी लोग इसमें उपस्थित थे। उन्होंने जी तोड़ मेहनत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्ति किया है। जिस पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय है वह पार्टी गरीब के कल्याण के लिए काम करती है। हमने अपने संकल्प पत्र में जितने वादे किए थे, उन सभी वादों को पूरा करेंगे।”
ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पर कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पहली बार ओडिशा में सरकार बनने के बाद आए हैं। उन्होंने कार्यसमिति की बैठक में अंतोदय का संदेश दिया। शपथ ग्रहण के एक घंटे के अंदर ही भाजपा ने अपने घोषणापत्र के वादों पर काम करना शुरू कर दिया था। हम अपने घोषणापत्र के वादों को पूरा कर रहे हैं, उसमें रत्न भंडार की बात थी, रत्न भंडार को भी खोल दिया गया है, उसे स्थानांतरित भी कर दिया है। अब मरम्मत के बाद उसका आकलन किया जाएगा।”
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114