Dastak Hindustan

भारत में बने रक्षा उपकरणों का आज 80 देशों में निर्यात हो रहे- अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली:- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों में रक्षा क्षेत्र में बड़े सुधार किए हैं उसका परिणाम आज दिखाई दे रहा है। भारत में रक्षा उत्पादन 1 लाख करोड़ से अधिक हो गया है। गौरव की बात है कि भारत में बने रक्षा उपकरणों का आज 80 देशों में निर्यात हो रहे हैं। 10 वर्ष पहले परिस्थितियां ऐसी थीं जब बुलेटप्रूफ जैकेट के लिए भी दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था लेकिन आज भारत आत्मनिर्भर है। कांग्रेस के समय परिस्थिति ऐसी थी कि रक्षा मंत्री कहते थे कि सड़कें नहीं बनानी चाहिए। आज पीएम मोदी की सरकार ने सीमा क्षेत्रों में 6,800 किलोमीटर से अधिक सड़कें बनाई हैं। कांग्रेस के समय में केवल घोटाले होते थे। भाजपा राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलती है।

रेल बजट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रेल गाड़ियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवंटित किया गया है। नई दिल्ली में आज श्री वैष्णव ने कहा कि लगभग दो लाख 62 हजार करोड़ रुपये के कुल बजट में से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रेल सुरक्षा संबंधी उपायों के लिए रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में 31 हजार नए ट्रैक और 40 हजार किलोमीटर रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया गया है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें   

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *