नई दिल्ली:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर INDIA गठबंधन द्वारा 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का कोई सबूत नहीं दिया गया है। तो इससे पता चलता है कि उनकी गिरफ्तारी सिर्फ राजनीतिक स्तर पर हुई है इसलिए हम इसका और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का विरोध कर रहे हैं। हम उनके समर्थन में खड़े हैं।”
दिल्ली की तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की खराब हो रही सेहत का मुद्दा उठाने के लिए विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन 30 जुलाई को जंतर-मंतर पर एक रैली करेगा।
आतिशी ने बताया कि भाजपा हर तरीके से दिल्ली के लोगों के खिलाफ साजिश रच रही है। भाजपा दिल्ली के लोगों के कार्यों को रोक रही है। यह दिल्ली के लोगों के पैसों को रोक रही है। भाजपा ने दिल्ली के लोगों के लिए काम करने वाले अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार कराया।