Dastak Hindustan

अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन एंजॉय कर लौटीं मलाइका अरोड़ा

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा अपने रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपना ज्यादातर समय साथ ही बिताते हैं।हाल ही में यह स्टार कपल मालदीव में छुट्टियां मनाने पहुंचा था। दोनों की वेकेशन की फोटोज़ भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं जिनमें मलाइका काफी हॉट भी लग रही थीं। वहीं दोनों अब वेकेशन एंजॉय कर के वापस आ गए हैं।रविवार शाम मुंबई एयरोपोर्ट से बाहर निकलते हुए मलाइका-अर्जुन का वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है और साथ में बाहर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मलाइका थोड़ी आगे-आगे चल रही हैं तो वहीं अर्जुन उनके पीछे चल रहे हैं। दोनों को साथ में देख ट्रोलर्स एक बार फिर उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं। कोई मलाइका कि फटी जींस पर कमेंट कर रहा है तो कोई दोनों की जोड़ी को मां-बेटे की जोड़ी बता रहा है। वैसे मलाइका और अर्जुन का ट्रोल होना कोई नहीं बात नहीं है, दोनों अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहते ही हैं।मालदीव वेकेशन के दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन और मलाइका दोनों ही स्विमिंग पूल में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दोनों स्विमिंग पूल में पसीना बहा रहे हैं।

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *