Dastak Hindustan

एक के बाद एक मुस्लिम विरोधी बयान दे रहे भाजपा नेता

नई दिल्ली :- नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में लोकसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी को अपने दम पर बहुमत नहीं म‍िला। नतीजे आने के करीब एक महीने बाद से ही लगातार भाजपा नेताओं के मुसलमानों पर हमले बोलने वाले बयान आ रहे हैं। भाजपा की मार्गदर्शक संस्‍था माने जाने वाले आरएसएस की ओर से सबको जनादेश का सम्‍मान करने का संदेश देने के बावजूद भाजपा नेता मुसलमानों पर हमलावर हैं। सबसे ताजा बयान ग‍िर‍िराज स‍िंंह का है।

ग‍िर‍िराज स‍िंंह ने कहा क‍ि भारत में मुसलमानों को रहने देना भारी भूल रही। जब धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हुआ था तो मुसलमानों को यहां नहीं रहने देना था। आरएसएस से जुड़ी पत्र‍िका पांचजन्‍य के हैंडल से एक्‍स पर ग‍िर‍िराज स‍िंंह का कोट पोस्‍ट क‍िया गया।

इसके मुताब‍िक- मुसलमानों को यहां रहने दिया गया, यह सबसे बड़ी गलती हुई। जब देश का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था, फिर मुसलमानों को यहां क्यों रहने दिया गया? अगर उन्हें (मुसलमानों) यहां ना रहने दिया गया होता तो आज यह नौबत ही नहीं आती।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *