रायपुर (छत्तीसगढ़):- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए IED हमले में जान गंवाने वाले STF जवान के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, “हमने बीजापुर जिले में IED विस्फोट में अपनी जान गंवाने वाले भरत लाल साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की। 4 घायल जवान खतरे से बाहर हैं। हम नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं। हम जल्द ही नक्सलवाद को समाप्त करेंगे।”
वहीं सीएम विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने अस्पताल में घायल सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा,” नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में दो STF जवान शहीद हो गए। चार जवान घायल हैं। घायल जवानों से मुलाकात की है। चारों अब खतरे से बाहर हैं।”