Dastak Hindustan

जालंधर पश्चिम से नवनिर्वाचित AAP विधायक मोहिंदर भगत ने विधायक पद की ली शपथ

जालंधर(चंडीगढ़):-  जालंधर पश्चिम से नवनिर्वाचित AAP विधायक मोहिंदर भगत ने पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान की मौजूदगी में शपथ ली। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहे।

जालंधर वेस्ट में जीत हासिल करने के बाद सी.एम. मान ने मंत्री बनाने का वादा किया था। यह शपथ उन्होंने सी.एम. मान के मौजूदगी में ली। मोहिंदर भगत सिंह ने विधानसभा में स्पीकर के दफ्तर में विधायक के तौर पर शपथ ग्रहण की। मोहिंदर भगत ने शपथ ग्रहण करने से पहले सी.एम. मान से परिवार सहित मुलाकात की।

जालंधर वेस्ट में आम आदमी पार्टी ने मोहिंदर भगत को अपने उम्मीदवार के तौर पर उतारा था, जो बड़े मार्जन के साथ जीते। सी.एम. मान ने शपथ ग्रहण करने के बाद मोहिंदर भगत का मुंह मीठा करवाया।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *