पंजाब (चंडीगढ़):- पंजाब सरकार में मंत्री और AAP नेता हरभजन सिंह ईटीओ ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया। पंजाब जालंधर पश्चिम सीट से AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत आगे चल रहे हैं।
पंजाब सरकार में मंत्री और AAP नेता हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा, “मैं जालंधर वेस्ट के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। जनता ने तो 2022 में ही आम आदमी पार्टी को जिता दिया था। लोग बहुत खुश थे कि जालंधर वेस्ट से आम आदमी पार्टी का विधायक जीता था लेकिन उस विधायक(शीतल अंगुराल) ने पार्टी के साथ भी बहुत बुरा किया और जनता के साथ भी बहुत बुरा किया।”