नई दिल्ली:- दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को पुलिस ने हिरासत में लिया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार की शह पर बिजली कंपनियां पॉवर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट (पीपीएसी) के रुप में दिल्ली की जनता से अतिरिक्त शुल्क वसूल रही हैं। इसके अलावा, मीटर भार के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है और अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। आज एक प्रेसवार्ता में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार और विद्युत वितरण कंपनियों के बीच सांठगांठ से पीपीएसी के शुल्क को 8.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 43.79 प्रतिशत कर दिया है जिससे बिजली उपभोक्ताओं के बिल बढ़े हुए आ रहे हैं।
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें