नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की अपनी दो देशों की यात्रा संपन्न करने के बाद दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पर पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी सामुदायिक कार्यक्रम में शामिल हुए। मोदी ने वियना में सोफ़िएन्सेल में भारतीय समुदाय के सदस्यों का अभिवादन किया। इस दौरान भारतीय समुदाय के सदस्यों ने ‘मोदी, मोदी’ के नारे लगाए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ऑस्ट्रिया का ये मेरा पहला दौरा है जो उत्साह, उमंग मैं यहां देख रहा हूं वो अद्भूत है। 41 साल बाद भारत के किसी पीएम का यहां आना हुआ है।”
ये इंतजार एक ऐतिहासिक अवसर पर खत्म हुआ है। भारत और ऑस्ट्रिया अपनी दोस्ती के 75 वर्ष मना रहा है। भौगोलिक दृष्टि से भारत और ऑस्ट्रिया दो अलग-अलग छोर पर हैं, लेकिन हम दोनों के बीच अनेक समानताएं हैं। लोकतंत्र हम दोनों देशों को जोड़ता है। स्वतंत्रता, समानता, बहुलवाद और कानून शासन का आदर हमारी साझा मूल्य हैं। हम दोनों समाज बहु संवर्धित और बहुभाषी हैं।
ऑस्ट्रिया में कुछ महीनों के बाद चुनाव होने वाले हैं जबकि भारत में हमने अभी-अभी लोकतंत्र का पर्व आन बान शान के साथ मनाया है। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव संपन्न हुआ है। उस चुनाव में 650 मिलियन से अधिक लोगों ने वोट डाले हैं। 60 साल बाद एक सरकार को लगातार तीसरी बार सेवा करने का अवसर भारत में मिला है।
हजारों वर्षों से हम दुनिया के साथ ज्ञान और विशेषज्ञता साझा करते रहे हैं। हमने युद्ध नहीं दिए। हम सीना तानकर दुनिया को कह सकते हैं कि हिंदुस्तान ने ‘युद्ध’ नहीं ‘बुद्ध’ दिए हैं। जब मैं बुद्ध की बात करता हूं, तो इसका मतलब है कि भारत ने हमेशा शांति और समृद्धि ही दी है इसीलिए 21वीं सदी की दुनिया में भी भारत अपनी इस भूमिका को सशक्त करने वाला है।
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114