Dastak Hindustan

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रभु श्री राम के चरणों में अपना मुरेठा समर्पित किया

अयोध्या (उत्तर प्रदेश):-  बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने प्रभु श्री राम के चरणों में अपना मुरेठा समर्पित किया। अयोध्या में मुंडन, सरयू नदी में डुबकी और भगवान राम के सामने मुरेठा खोलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा, “मैंने 28 जनवरी को ही पटना में घोषणा कर दिया था कि अयोध्या में जाकर प्रभु श्री राम के चरणों में अपना मुरेठा समर्पित करूंगा।”

उन्होंने डेढ़ साल पहले नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने की शपथ ली थी। इसके लिए उन्होंने सिर पर पगड़ी (मुरेठा) बांध रखी थी। नीतीश के पाला बदलने और बदले सियासी हालात को देखते हुए उन्होंने अपने अधूरे संकल्प को ही पूरा मानकर इसकी इतिश्री कर दी है। 22 महीने बाद उन्होंने न केवल मुरेठा उतार दिया, बल्कि अयोध्या जाकर अपना मुंडन भी करवाया है।

नीतीश कुमार ने जब बीजेपी का साथ छोड़कर आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बनाई थी, तब भारतीय जनता पार्टी ने सम्राट चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। उसके बाद उन्होंने सितंबर 2022 में अपने सर पर पगड़ी धारण करते हुए कहा था कि जब तक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से नहीं हटा देंगे, तब तक पगड़ी नहीं हटाएंगे। एक बार तो बिहार विधान परिषद में चर्चा के दौरान नीतीश कुमार ने उनसे पूछ लिया था कि सिर पर क्या बांध रखे हैं? उस पर सम्राट चौधरी ने कहा था कि आपको मुख्यमंत्री के पद से हटाने के बाद ही पगड़ी हटाएंगे।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *