नई दिल्ली:– आज योग दिवस मनाया जा रहा है तो वहीं पर इसे लेकर कई योग सेंटर और योग प्रेमियों ने तैयारी कर ली है। इस योग के महत्व को समझाने के लिए दुनियाभर में योग दिवस को मनाया जाता है।
अगर आप स्वास्थ्य को लेकर काफी सतर्क रहते है और ज्योतिष या राशिफल पर विश्वास करते हैं तो आपको हम बताएंगे कि, कौन सा योग आपकी राशि के अनुसार अच्छा है। इन योग अभ्यासों को आप योग दिवस के दिन करते है आपका सेहत और शरीर तंदुरुस्त बनता है।
राशियों के अनुसार चुनें योग
योगा दिवस पर आप राशि के अनुसार योग को चुन सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा, जो इस प्रकार है..
मेष राशि
अगर आपकी राशि मेष है तो आपको भ्रामरी प्राणायाम और गो मुखासन का अभ्यास करना चाहिए इसे चुनने की पीछे की वजह यह है कि, इन जातकों को अक्सर सिर में दर्द और पाचन से जुड़ी समस्या होती है जिसके लिए यह कारगार साबित हो सकता है।
वृषभ राशि
राशिफल में दूसरी राशि वृषभ है जिन लोगों को इस राशि में कंधे और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याएं है वे योग की क्रियाओं में सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम का अभ्यास चुन सकते है। शुक्र के स्वामित्व वाली वृषभ राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को योग दिवस पर योगासनों में से एक गरुड़ासन को चुनना चाहिए, कहते हैं इससे आपकी एकाग्रता बढ़ती है और आपकी चंचलता भी दूर होती है।
कर्क राशि
अगर आप योग दिवस पर योग कौन सा करना चाहिए इसके बारे में सोच रहे है तो कर्क राशि वालों को त्राटक योग और मेडिटेशन करना चाहिए। क्योंकि कहते हैं कि, इस राशि के लोगों में संवेदनशीलता होती है इसलिए यह योग कारगर हो सकता है।
सिंह राशि
योग दिवस पर सिंह राशि वाले जातकों को भ्रामरी प्राणायाम, मंढूक आसन और शव आसन को चुनना चाहिए। माना जाता है कि, जातकों को ऊर्जावान तो माना जाता है लेकिन क्रोध इनपर भी हावी रहता है इसलिए यह योग फायदेमंद माने जाते है।
कन्या राशि
योग दिवस पर कन्या राशि के जातकों को योग का चुनाव करने के लिए राशि वालों को धनुरासन या शीर्षासन को चुनना चाहिए। इस राशि के जातकों को पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है इसके लिए इन प्रकार के योग फायदेमंद है।
तुला राशि
अगर आप तुला राशि के जातक हैं तो आपको योग की क्रियाओं में अनुलोम-विलोम, सेतु बंधासन को चुन सकते है। इन योग क्रियाओं को करने से जातकों को सांस से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलती है।
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों को सूर्य नमस्कार करना चाहिए, ऐसा करने से आपके शरीर की मांसपेशियां दुरुस्त रहती है साथ ही योग करना फायदेमंद होता है।
धनु राशि
इस राशि के जातकों को योगासनों में से एक भुजंगासन, नौकासन का अभ्यास चुनना चाहिए। कहते हैं इन जातकों को जोड़ों के दर्द की परेशानी रहती है इसके लिए योगासन करने से फायदा मिलता है।
मकर राशि
इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए वृक्षासन करना चाहिए। यह करने से शरीर को कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते है।
कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को ताड़ासन, भुजंगासन, प्राणायम का अभ्यास प्रतिदिन करना चाहिए। ऐसा करने से आलस्य अक्सर इनपर हावी रह सकता है।
मीन राशि
योग दिवस पर मीन राशि के जातकों को सूर्य नमस्कार और हलासन रोज करना चाहिए ऐसा करने से बदलाव स्वास्थ्य में देखने को मिल सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114