बेंगलुरु (कर्नाटक):- भाजपा कार्यकर्ताओं ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ पार्टी कार्यालय से विधान सौध तक साइकिल रैली निकाली।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कहा, “बीते कुछ दिनों से भाजपा पेट्रोल और डीज़ल पर कर बढ़ाने के राज्य सरकार के फ़ैसले का विरोध कर रही है। भाजपा पूरे राज्य में विरोध कर रही है लेकिन आज भी सरकार ने अपना फ़ैसला नहीं बदला है। भाजपा मांग कर रही है कि मुख्यमंत्री अपना फ़ैसला वापस लें। लेकिन राज्य सरकार पहले से लिए गए फ़ैसले पर ही अड़ी हुई है।भाजपा चुप रहने वाली नहीं है, आज भी हमने पूरे राज्य में ‘रास्ता रोको’ का आयोजन किया है। हम बेंगलुरु में साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं।”