लखनऊ:-बढ़ती गर्मी ने उत्तर प्रदेश में रात के तापमान के भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार बरेली में मौसमी आंकड़ों के इतिहास में सोमवार की रात तीसरी सबसे गरम रात रही।
प्रदेश के तीन स्थानों पर नये रिकार्ड बने। लखीमपुर खीरी 1969, शाहजहांपुर में 1977 के बाद जून के महीने में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बीते सोमवार की रात सबसे गरम रही। वाराणसी में 1969 के बाद सोमवार को 33.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ जो कि एक नया रिकार्ड है।
सोमवार को सुल्तानपुर में दर्ज हुआ 47 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान जून के महीने में मौसमी आंकड़ों के संकलन के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। बरेली में गर्म रात का का नया रिकार्ड, 70 साल के बाद रात का पारा 33 डिग्री पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव तथा पुरवा हवा के साथ प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप उत्तरी तराई इलाकों में गरज चमक के साथ तेज आंधी चलने के आसार बन रहे हैं। 19 जून से शुरू होने वाली हल्की से मध्यम बारिश के दौर से उत्तरी तराई इलाकों में लू से प्रचंड लू की स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद है। जबकि मध्यवर्ती और दक्षिणी हिस्सों में गर्मी की तीव्रता में उत्तरोत्तर कमी के साथ आगामी तीन चार दिनों तक जारी रहने की सम्भावना है।
जब यह बिहार में आ जाए उसके बाद ही उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन के बारे में कुछ सम्भावना बनेगी। उन्होंने बताया कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 19 जून से प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रयागराज के मौसम में बदलाव हुआ है। सोमवार की रात में बादल छाने और रात से ही हवा चलने के कारण रात के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। वहीं दिन का पारा 24 घंटे में 47.6 डिग्री सेल्सियस से 5.1 डिग्री गिरावट के साथ 42.5 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि इसके बावजूद यह सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114