Dastak Hindustan

सोनभद्र के ब्लॉक कोन में ब्राह्मण महासभा का किया गया गठन

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश):-  राजवंशी देवी इंटरमीडिएट कालेज महिउद्दीनपुर कोन में ब्राह्मण महासभा की गोष्ठी महासभा के अध्यक्ष सच्चिदानंद त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी विप्र बंधुओं ने अपने अपने विचार रखे कि किस प्रकार से संगठन को सुदृढ़ बनाया जाय एवम ब्राह्मण समाज का कल्याण हो।

इस अवसर पर महासभा का संगठनात्मक विस्तार किया गया। जिसमें अध्यक्ष एवम उपस्थित सभी गणमान्य विप्र बंधुओं के सर्वसम्मति से शशांक शेखर मिश्र को उपाध्यक्ष, सुशील चतुर्वेदी को महामंत्री, संजय चतुर्वेदी को कोषाध्यक्ष, हृदय निवास पांडेय को सूचना- प्रसारण तथा मिडिया प्रभारी, अजय चतुर्वेदी को संगठन का संयोजक एवम दिलीप त्रिपाठी को सह संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया।

साथ ही साथ संरक्षक एवम मार्गदर्शक मंडल का भी गठन किया गया जिसमें लगभग सभी ऐसे ग्रामपंचायत जहा ब्राह्मण निवास करते हैं। प्रत्येक गांव से वरिष्ठ जनों का चयन किया गया जिनकी वर्तमान संख्या 23 है। साथ ही साथ अध्यक्ष के निर्देशानुसार ब्राह्मण कोर वर्किंग कमेटी का भी गठन किया गया जिसमें प्रत्येक गांव से वरिष्ठ एवम सक्रिय लोगों का चयन किया गया जिनकी संख्या लगभग 53 है।

बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि हर गांव से विप्र बंधुओं को ब्राह्मण महासभा की सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी जिसमें सदस्यता शुल्क न्यूनतम ₹21 तथा अधिकतम ₹101 देय होगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि ग्रुप में सिर्फ धर्म एवम ब्राह्मण कल्याण से सम्बंधित मैसेज ही किये जायेंगे। दूसरा कोई भी मैसेज नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्र ,  सुशील चतुर्वेदी, माल्यवंत चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, हृदय निवास पाण्डेय, कमल किशोर त्रिपाठी, विजय त्रिपाठी, रामकृपाल त्रिपाठी, संदीप चौबे, मुकेश त्रिपाठी, धनंजय त्रिपाठी, नवनीत चौबे, अरुण त्रिपाठी, देवकुमार चौबे, दिलीप त्रिपाठी, एवम सत्येंद्र त्रिपाठी  की गरिमामयी उपस्थिति बनी रही। कार्यक्रम का संचालन विद्यानन्द त्रिपाठी ने किया।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *