भुवनेश्वर (ओडिशा):- ओडिशा के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भुवनेश्वर के जनता मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा राज्य के उप मुख्यमंत्री बने हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित रहे। इसी के साथ ओडिशा में पहली बार एक सीएम, दो डिप्टी CM और 13 मंत्रियों वाली सरकार बनी है। शपथ ग्रहण समारोह को भुवनेश्वर के जनता मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह अमित शाह समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. इस कार्यक्रम में ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक भी पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “आज ओडिशा अस्मिता की विजय हुई है। PM मोदी ने ओडिशा की जनता से निवेदन किया था कि एक बार भाजपा को मौका दिया जाए। महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद आज भाजपा को मिला है। नए मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने आज अपने मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ली, उन्हें बहुत शुभकामनाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे PM मोदी के नेतृत्व में ओडिशा को नंबर एक राज्य बनाएंगे।”
झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक टंकधर त्रिपाठी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “आज 25 साल के कुशासन का अंत हुआ है। सामान्य वर्ग की जनता जिस आशा, अकांक्षा के साथ इस(भाजपा) सरकार को लाई थी आज उसका प्रतिफलन हो रहा है।”
ओडिशा के नए कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ लेने पर सुरेश पुजारी ने कहा, “मैं पार्टी और केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद देना चाहूंगा। जनता का भी आशीर्वाद है। हमें ओडिशा के लोगों की सेवा करने का मौका मिला है। हम 24/7 ओडिशा में जनता के सेवक के रूप में काम करेंगे।”
ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114