बिहार (पटना):- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कहा, “इस देश ने PM मोदी को 292 सीटें दी हैं, राहुल गांधी को याद रखना चाहिए कि देश में पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद जितनी भी कांग्रेस की सरकारें बनी वह सहानुभूति पर बनी। PM मोदी के विकास, आरक्षण के मॉडल को इस देश के लोगों ने 293 सीटें देकर जीताने का काम किया।”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने धन्यवाद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, “(भाजपा)अयोध्या की सीट हार गए। राम मंदिर बनाया, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा में एक गरीब आदमी आपने नहीं देखा होगा। जवाब अयोध्या की जनता ने भी दिया है। न केवल अयोध्या, वाराणसी में भी प्रधानमंत्री जान बचा कर निकले हैं। अगर मेरी बहन(प्रियंका गांधी) वाराणसी से लड़ गई होती तो आज हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से वाराणसी का चुनाव हार जाते।”