विजयवाडा (आंध्र प्रदेश):- एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहें। वहीं जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
लोकसभा की 16 सीटें जीतकर मोदी सरकार 3.0 में अहम सहयोगी की भूमिका में उभरे। उनका लौटना कोई सामान्य घटना नहीं है। 13 साल 247 दिन तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने खुद को राष्ट्रीय नेता के तौर पर स्थापित कर लिया था।