Dastak Hindustan

लोकसभा 2024 चुनावी नतीजों के बाद यूपी के मुख्यमंत्री ने शनिवार को पहली बैठक की, दोनों डिप्टी सीएम थे अनुपस्थित

लखनऊ:- लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को पहली बार मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सभी मंत्री शामिल हुए थे लेकिन दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक अनुपस्थित थे। कहा जा रहा है कि, इस बैठक में सीएम ने उम्मीद के मुताबिक, सीटें नहीं आने की समीक्षा की।

 

 

ये भी कहा जा रहा है कि, मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों से जनता के बीच जाने के लिए कहा है। साथ ही मंत्री अपने अपने विभाग के काम में तेजी लाने को भी कहा। हर मंत्री अपने विभाग की कार्य योजना बना कर दे। योगी ने प्रभार वाले मंत्रियों को ज़िलो मे जाकर समीक्षा करने को कहा। इस दौरान योगी ने सांसद बने मंत्रियों और विधायकों को बधाई दी।

 

 

बता दें कि, इससे पहले यूपी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह अपने सरकारी आवास पर ही ‘जनता दर्शन’ के लिए पहुंचे और पीड़ितों की समस्या को सुना। इसके साथ ही समस्या का समाधान करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि, किसी भी स्तर पर कोताही नाकाबिले बर्दाश्त होगी। जनता दर्शन में उपचार के लिए आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्र भी आए, जिस पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि संबंधित जनपदों में कागजी कार्रवाई कर मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *