Dastak Hindustan

PM मोदी ने हमारे देश को मजबूत करने का काम किया है- नायब सिंह

चंडीगढ़ (पंजाब):-  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “पिछले इन 10 वर्षों में देश में विकास की नई दिशा तय हुई है। ये चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। ये चुनाव पंचायत चुनाव या कोई वार्ड चुनाव भी नहीं है- ये चुनाव दुनिया में भारत की दिशा तय करेगा। पिछले 10 सालों में देश में विकास की नई रूपरेखा तय हुई है। इन 10 सालों में PM मोदी ने हमारे देश को मजबूत करने का काम किया है।”

उनकी नीति और नियत के बारे में किसी को नहीं पता है। यह ङमंडिया गठबंधन के लोग एक मंच पर अपने पाप को छिपाने के लिए एक साथ आए हैं लेकिन मोदी देश के अंदर बैठा है जिसने भी भ्रष्टाचार किया है वह नहीं बचेगा, वह सलाखों के पीछे जाएगा। लोगों ने इनके चेहरे को पहचान लिया है। पंजाब के लोगों ने मन बनाया है कि अगर पंजाब का किसी के नेतृत्व में भला है तो वह मोदी जी के नोतृत्व में है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *