नई दिल्ली:- दिल्ली में न्यूबोर्न बेबी केयर अस्पताल में आग लगने की घटना पर अस्पताल के मालिक नवीन खिची और डॉ. आकाश को 30 मई तक तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के बाद विवेक विहार पुलिस स्टेशन लाया गया।
25 मई को विवेक विहार के अस्पताल में आग लगने से सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दिल्ली के विवेक विहार बेबी केयर सेंटर के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया था। अस्पताल में आग लगने से सात बच्चों की मौत हो गई थी। आग लगने के समय ड्यूटी पर मौजूद एक अन्य डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में न्यू बोर्न बेबी केयर अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची आग लगने के बाद से ही फरार थे।