नई दिल्ली:– आजकल की बिगड़ चुकी लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव खासकर अनहेल्दी खाना लोगों के कई बीमारियों का शिकार बना रहा है। वहीं इन सबकी वजह से आज के समय में लोगों को कब्ज की समस्या काफी ज्यादा रहने लगी है।
जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें मल त्याग करने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है और इस दौरान आंतें पूरी तरह से खाली नहीं हो पाती है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए दही एक सबसे बेस्ट तरीका है। इसके साथ कुछ चीजों को मिलाकर खाने से कब्ज की दिक्कत से छुटकारा मिलाता है।
दही में मौजूद होते हैं ये गुण
दही सेहत के लिहाज से बहुत ही अच्छा होता है, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। वहीं इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण पेट से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसके साथ कुछ चीजों को मिलाकर खाना सेहत और पेट को दुरुस्त रखता है। तो चलिए जानते हैं इसके साथ मिलाकर किन चीजों को खाना चाहिए।
दही में मिलाकर खाएं मेथी के दाने
दही के साथ मेथी के दानों को मिलाकर खाने से पेट साफ होता है। वहीं अगर आप पेट की वजह से असहज महसूस कर रहे हैं, तो 1 चम्मच दही में 1 चम्मच मेथी मिलाकर खा लें। इससे पेट की समस्या से आराम मिलेगा।
दही और अजवाइन के फायदे
दही से साथ अजवाइन खाने से भी पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, साथ ही कब्ज से राहत मिलती है। वहीं इसके अलावा दही के साथ अजवाइन का सेवन करने से मुंह की बदबू को भी दूर करने में मदद करता है।
दही और खीरा
खीरा भी सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होता है। वहीं अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है, तो इसके लिए आपको दही के साथ खीरे का सेवन करना चाहिए। इससे कब्ज से छुटकारा मिलता है और मल त्याग करने में आसानी होती है।
दही और काला नामक
दही में काला नमक मिलाकर खाने से गैस की समस्या दूर हो जाती है। यह पेट की समस्या को दूर करने के लिए काफी असरदार होती है।
दही और जीरा
गर्मियों के दिनों में जीरे का उपायो बहुत ही ज्यादा होता है। ऐसे में अगर आपको कब्ज या पेट से जुड़ी समस्याएं हो, तो आपको दही में जीरा पाउडर मिलाकर खाना चाहिए। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Deprecated: File Theme without comments.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a comments.php template in your theme. in /home/u754392520/domains/dastakhindustan.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6114