Dastak Hindustan

सांसद बनने पर हम केंद्र से अलग बजट लाएंगे- विक्रमादित्य सिंह

मंडी (हिमाचल प्रदेश):- हिमाचल प्रदेश मंत्री और कांग्रेस मंडी लोकसभा सीट के उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, “जिस दिन हम सांसद बनेंगे, तब मेरा वादा है कि उस दिन आपको एक भी आवारा पशु सड़कों पर नहीं दिखाई देगी। जहां-जहां पर हमको गौ सदन बनाने की आवश्यकता होगी हम नए गौ सदन का निर्माण करवाएंगे। जहां गौ सदन में ज्यादा लोड पड़ रहा है उसके लिए हम केंद्र से अलग बजट लाएंगे। हमारा ये दायित्व बनता है कि हम अपनी गौ माता की रक्षा करें और उनकी सेवा करें।”

वे हमारे भी प्रधानमंत्री हैं

प्रधानमंत्री आ रहे हैं, हम उनका स्वागत करते हैं, वे हमारे भी प्रधानमंत्री हैं। लेकिन मंडी की जनता अब भाषण से तंग आ चुकी है। जब हिमाचल में सदी की सबसे बड़ी आपदा आई तो प्रधानमंत्री का एक भी ट्वीट मंडी और हिमाचल के लोगों के प्रति नहीं आया। उन्होंने यहां का दौरा नहीं किया। अब चुनाव में मजबूरी है कि यहां पर उन्हें आना पड़ रहा है। वे अपनी बात कहेंगे और वापस चले जाएंगे।

हिमाचल के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है

चाहे कैप्टन विक्रम बत्रा हों या सौरभ कालिया, जिस तरह से उन्होंने देश के लिए, हिमाचल के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। अब समय आ गया है कि हिमाचल की अलग प्रतिनिधित्व भारतीय सेना में होनी चाहिए। मैं इस मुद्दे को पूरी गंभीरता से लोकसभा में उठाऊंगा कि भारतीय सेना में हिमाचल प्रदेश की अलग रेजिमेंट होनी चाहिए। हम जानते हैं कि डिफेंस में प्रदेशों को प्रमुखता नहीं दी जाती है, लेकिन क्षेत्रीय आकांक्षाओं और उच्च प्रतिनिधित्व हमारे प्रदेश की युवाओं की सर्विसेस में हैं। ये समय आ गया है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की अलग रेजिमेंट होनी चाहिए।

मैंने कंगना रनौत से कठिन सवाल पूछे हैं 

मैंने उनसे (कंगना रनौत) कठिन सवाल पूछे हैं, लेकिन वह हमेशा महिला विरोधी रुख के पीछे छिपने की कोशिश करती हैं। उनका मनोरंजन का समय अब हिमाचल प्रदेश में पूरा हो गया है। उन्होंने बहुत से ऐसे बयान दिए हैं जिसे लोग सुनने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाते। वह कॉमेडियन कपिल शर्मा को अच्छी टक्कर दे रही हैं। मुझे लगता है कि उन्हें 4 जून के बाद मुंबई वापस जाकर अपनी बची हुई फिल्में करनी चाहिए या फिर ‘कॉमेडी शो विद कंगना रनौत’ शुरू कर दें।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *