नई दिल्ली:– तेजी से बदल रही भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोगों का स्ट्रेस लेवल काफी बढ़ जाता है। इसके कारण बड़ों से लेकर बच्चों तक की मेंटल हेल्थ प्रभाव पड़ता है। बढ़ते स्ट्रेस के कारण लोगों की इसका असर उनके दैनिक जीवन पर देखने को मिलता है।
ऐसे में कई युवा है, जो मेडिटेशन कर खुद का शांत रखते हैं। वहीं कई लोग को रोजाना 15 मिनट मेडिटेशन कर खुद को मेंटली फिट रखते हैं।
मेडिटेशन के फायदे
- दिमाग शांत करने में मदद।
- एकाग्रता बढ़ती है।
- इयुनिटी में मददगार।
- स्ट्रेस होता है कम।
- मेंटल हेल्थ के लिए कारगर।
अवेयरनेस
मेडिटेशन एक अभ्यास है। इसके माध्यम से व्यक्ति वस्तु, विचार या गतिविधि पर ध्यान केंद्रित करता है जिससे फोकस और अवेयरनेस को बढ़ता है। इसका अभ्यास एक व्यक्ति भावनात्मक रूप से शांति और स्थिरता प्रदान करता है।
स्थिरता और ध्यान
नियमित रूप से मेडिटेशन करने पर टेंशन कम होने के साथ दैनिक जीवन में काम में स्थिरता और ध्यान लगाने में काफी मदद होती है। साथ ही इसके माध्यम से हेल्थ को भी फायदे होते हैं।
मेंटल हेल्थ
यूथ अपनी फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान देने लगे हैं। टेंशन और डिप्रेशन को दूर करने के लिए युवा मेडिटेशन को समय देने लगे हैं। मेडिटेशन के लिए रोजाना 15 मिनट का समय हर व्यक्ति को देना चाहिए।
रामबाण उपचार
आज युवाओं में चिंता और मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों के बढ़ते स्तर को देखते हुए मेडिटेशन को एक शक्तिशाली व रामबाण उपचार के रूप देखा जा रहा है। आजकल कई युवा मानसिक शांति के लिए भी मेडिटेशन को अपना रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें