Dastak Hindustan

क्या उन्नाव में बरकार रहेगा साक्षी महाराज का दबदबा, या बाज़ी मार कर अन्नू टंडन छीन पाएंगी सीट?

उन्नाव:- देशभर में आज यानि सोमवार, 13 मई को लोकसभा चुनाव- 2024 के चौथे चरण के लिए वोटिंग हो गई है। इस फेज में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) की 96 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

 

इस चरण में उत्तर प्रदेश की 80 में से 13 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं…इन 13 सीटों में से जिस एक सीट की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है उन्नाव क्योंकि इस सीट पर पिछले 10 सालों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कब्जा है। यहां इस बार भाजपा के फायरब्रांड कहे जाने वाले सांसद साक्षी महाराज का मुकाबला इंडिया गठबंधन की अन्नु टंडन से है। बता दें उन्नाव सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) ने टंडन को टिकट दिया था।

 

कौन है साक्षी महाराज?

स्वामी साक्षी महाराज का जन्म यूपी के कासगंज जिले में 12 जनवरी, 1956 को हुआ था। उन्होंने राजनीति में पहला कदम वर्ष 1991 में रखा था, जब भाजपा ने उन्हें मथुरा लोकसभा के लिए चुने गए, फिर 1996 और 1998 में फर्रुखाबाद से सांसद बने। इसके बाद 2000 में वह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। जनवरी 2002 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की आलोचना करते हुए उस पर तानाशाही, भाई-भतीजावाद, जातिवाद और पूंजीवाद का आरोप लगाया और वापस बीजेपी में शामिल हो गए। भाजपा ने उन्नाव सीट से मौजूदा सांसद साक्षी महाराज को फिर से उम्मीदवार बनाया है, वह लगातार दूसरी बार यहां के सांसद बने हैं। बता दें कि 2019 के चुनाव में महाराज 703507 मतों से जीत हासिल की थी।

 

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी:- साक्षी महाराज

बता दें आज वोट डालने से पहले बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज ने पूजा-अर्चना की, और बाद में मतदान किया। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा- मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। जनता के मन में अयोध्या के रामलला हैं, मोदी जी योगी जी और राष्ट्र का विकास है।

 

साक्षी महाराज के खिलाफ मैदान में कौन?

वहीं साक्षी महाराज के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन की तरफ से सपा ने अन्नू टंडन को उम्मीदवार बनाया है। बता दें 2009 में कांग्रेस के टिकट से जीतकर अन्नू टंडन संसद में उन्नाव की पहली महिला सांसद बनकर पहुंची थीं… और इस बार वह सपा के टिकट पर बीजेपी के साक्षी महाराज को चुनौती दे रही हैं। हालांकि 2014 और 2019 के चुनाव में अन्नू हार गई थी, लेकिन इस बार के चुनाव में उन्नाव सीट से सपा की टिकट पर मजबूत वोट बैंक के साथ चुनावी मैदान में हैं।

 

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *