Dastak Hindustan

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कद्दावर नेता अतुल कुमार अंजान का हुआ निधन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):-  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के कद्दावर नेता अतुल कुमार अंजान का आज शुक्रवार, 3 मई को निधन हो गया। वह 61 साल के थे। अतुल कुमार एक महीने से लखनऊ के गोमतीनगर स्थित मेयो अस्पताल में भर्ती थे। वे कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। अतुल अंजान वामपंथी राजनीति का एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में 1977 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। इस समय वह अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव भी थे।

अतुल अंजान लखनऊ के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय से हासिल की थी। उन्होंने कम समय में ही अपनी भाषण कला से अलग मुकाम हासिल कर लिया था। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अतुल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने अतुल को एक बहादुर और समर्पित लोक सेवक बताया।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *