नोएडा (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर एक शक्श ने पोस्ट शेयर कर दिया था। पुलिस इस मामले में शक्श की तलाश कर रही थी। डीप फेक वीडियो शेयर करने को लेकर उत्तरप्रदेश STF ने शख्स को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना सेक्टर 36 में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी श्याम गुप्ता रेहड़ी-पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन का उत्तरप्रदेश अध्यक्ष बताया जा रहा है।
एडीजी कानून व्यवस्था और यूपी एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश ने बताया, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का AI से बनाया गया एक डीपफे़क वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करके वायरल किया जा रहा था। मामले में अभियुक्त को गिरफ़्तार कर लिया गया है।”
बता दे की श्याम ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो शेयर किया था। फेक वीडियो में पुलवामा के वीर जवानों की पत्नियों के मंगलसूत्र आदि की बात की जा रही है। एक्स हैंडल पर पोस्ट कर श्याम ने लिखा कि क्या यह वीडियो सही है। अगर सही है तो जनता अंधभक्त है। वीडियो को यूपी भाजपा, पीएमओ, सीएम यूपी आदि को टैग किया गया था।