Dastak Hindustan

नासा को मिला खुफिया संदेश

नासा :-पृथ्वी को अंतरिक्ष से एक संदेश मिला है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कहना है कि यह संदेश 14 करोड़ मील यानी करीब 22.4 करोड़ किलोमीटर दूर से आया है।यह दूरी पृथ्वी और सूर्य के बीच की दूरी का डेढ़ गुना है। संदेश नासा के अंतरिक्ष यान साइकी ने भेजा है।

माना जा रहा है कि इससे भविष्य में अंतरिक्ष यान ऑप्टिकल कम्युनिकेशन का इस्तेमाल करते हुए अधिक जटिल डाटा तेजी से भेज सकेंगे। नासा के मुताबिक इससे भविष्य में मंगल ग्रह पर मानव मिशन भेजने का रास्ता भी साफ हो सकता है।

लेजर से संदेश भेजने के लिए लॉन्च किया गया मिशन

अक्टूबर 2023 में नासा ने एक अंतरिक्ष मिशन लांच किया था और साइके 16 नाम के एस्टेरॉयड की ओर एक अंतरिक्ष यान भेजा था। माना जाता है कि यह एस्टेरॉयड मुख्य रूप से धातु से बना है और दुर्लभ एस्टेरॉयड है। यह मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच स्थित है। इस एस्टेरॉयड का नाम साइकी नाम के रोबोटिक खोजकर्ता के नाम पर रखा गया था।

साइकी को लेजर कम्युनिकेशन का परीक्षण करने के लिए जाना जाता है। साइकी डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस (डीएसओसी) प्रणाली से लैस है। इसका काम सुदूर अंतरिक्ष से लेजर के माध्यम से संदेश भेजना है। माना जा रहा है कि मौजूदा समय में कनेक्शन के जितने भी तरीके हैं, उनमें यह सबसे तेज हो सकता है।

एक करोड़ मील की दूरी से आ चुका है संदेश

इससे पहले 14 नवंबर,2023 को नासा के अंतरिक्ष यान साइकी ने 1 करोड़ मील की दूरी से पृथ्वी पर संदेश भेजा था। यह संदेश 50 सेकेंड में पृथ्वी तक पहुंचा था। उस समय नासा ने दावा किया था कि इस उपलब्धि से अंतरिक्ष में कम्युनिकेशन को और बेहतर बनाने का रास्ता साफ होगा।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *