Dastak Hindustan

10 साल पहले देश की सरकार से गरीब का भरोसा उठ गया था- पीएम मोदी

सुरेंद्रनगर (गुजरात):-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरेंद्रनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा,”10 साल पहले देश की सरकार से गरीब का भरोसा उठ गया था। कांग्रेस सरकार खुद को माईबाप समझती थी। गरीब को लगता था कि यह सरकार हमारे लिए है ही नहीं। लेकिन आज गरीब खुद आगे बढ़कर इस बेटे पर प्रेम लुटा रहा है।”

10 साल पहले पूरी दुनिया, भारत को बोझ समझती थी। पड़ोसी आए दिन बम धमाके करते थे, निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतारते थे। बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत आने का नाम तक नहीं लेती थी। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और ये सब आपके एक वोट के कारण संभव हुआ है। आज भारत आने के लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां में होड़ मची है। भारत आज आत्मनिर्भर बन रहा है। आज आतंकवादियों को भेजने वालों को पता है कि भारत अब घर में घुसकर मारता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भगवान राम और भगवान शिव के संबंध में एक खतरनाक बयान दिया है। हिंदू समाज को बांटने के लिए खेल खेला गया है। वे रामभक्तों और शिवभक्तों में भेद करके लड़ाना चाहते हैं। हजारों-हजार साल से चली आ रही हमारी परंपराएं…वो परंपराएं जिन्हें मुगल भी तोड़ नहीं पाए, अब कांग्रेस उन्हें तोड़ना चाहती है। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस और कितना नीचे जाएगी?

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *