Dastak Hindustan

सुनीता केजरीवाल आज गुजरात के भरूच और भावनगर में करेंगी चुनाव प्रचार

नई दिल्ली:-  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री आवास से गुजरात के लिए रवाना हुईं। सुनीता केजरीवाल आज गुजरात के भरूच और भावनगर में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी। साथ ही वह रोड शो में भी शामिल होंगी। इससे पहले वह इंडिया गठबंधन की दो रैली में भी मंच साझा कर चुकी हैं। उन्होंने पहले दिल्ली के रामलीला मैदान और फिर झारखंड के रांची में मंच साझा किया था।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपनी जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दिया। आम आदमी पार्टी इसको मुद्दा बना रही है।

पार्टी ने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान चलाया 

वहीं पार्टी ने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान भी शुरू किया है। पहले कहा जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगी।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *