Dastak Hindustan

शमी के साथ जरूर लगाए यहां प्लांट व्यापार में होगी बरकत

वास्तु  :-  वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों को सही दिशा में रखने और किस पौधे के साथ कौनसा पौधा लगाएं इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। सही दिशा में सही पौधे के साथ लगाने से इसका सीधा असर हमारे जीवन पर दिखाई देता है।

वहीं अगर गलत पौधों को एक साथ लगा दिया जाए तो इसका नकारात्मक असर भी हमारे जीवन पर देखने को मिलता है। वह कौन से पौधे हैं जिन्हें एक साथ लगाने से हमारे ग्रह संतुलित हो सकते हैं इस बारे में अधिक जानकारी दे रहे हैं दिल्ली निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित आलोक पाण्ड्या।

शमी (Shami) का पौधा लगाने से शनि ग्रह मजबूत होता है जिससे करियर में सफलता और समृद्धि मिलती है, तो वहीं एलोवेरा बुध और शुक्र ग्रह को मजबूती प्रदान करता है तो इससे व्यक्ति को व्यापार और व्यवसाय में सफलता प्राप्त होती है। यह दोनों ही पौधे पारिवारिक सुख को भी बढ़ाते हैं।

शमी (Shami) और एलोवेरा के पौधे एक साथ लगाने से शनि, बुध और शुक्र ग्रहों के बीच संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है इसके अलावा इन्हें साथ में लगाना भी शुभ माना जाता है। ये दोनों पौधे सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *