अयोध्या (उत्तर प्रदेश):- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर दौरे से पहले अयोध्या में तैयारियां की जा रही हैं। जिसके चलते विपक्ष ने बीजेपी पर हमला किया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, “राहुल गांधी ने कहा है कि आदिवासी होने के कारण प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बुलाया नहीं गया। इसके कुछ निहितार्थ हैं इसीलिए मुझे कहना पड़ा कि उन्होंने तथ्यों की जानकारी नहीं ली। यह असत्य, निराधार और भ्रामक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को उनके घर जाकर निमंत्रण दिया गया था। मेरा निवेदन है कि तथ्यों को जान लें। अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सभी को बुलाया गया।”
उन्होंने कहा,” राहुल गांधी ने गुजरात में किसी सभा में कहा है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आदिवासी होने के कारण नहीं बुलाया गया। हमें राहुल गांधी के इस वाक्य पर गंभीर आपत्ति है। ये असत्य है, निराधार है और भ्रामक है। हम बताना चाहते हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या पधारने का आमंत्रण दिया गया है। इसके साथ-साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अत्यधिक गरीब ऐसे समाज के तमाम लोगों को आमंत्रित किया गया था।”