इंदौर (मध्य प्रदेश):- इंदौर से कांग्रेस के प्रत्याशी अक्षत कांति बम ने अपना नमांकन वापस ले लिया है। अक्षत कांति बम के सामने मैदान में भाजपा के सांसद शंकर लालवानी खड़े है। कांग्रेस प्रत्याशी रमेश मेंदोला के साथ कलेक्टर कार्यालय जाकर अपना नमांकन वापस लिया। नामांकन वापस लेने के बाद अक्षय बम भाजपा में शामिल हो गये। सूरत की तर्ज पर यहाँ भी भाजपा निर्विरोध जीत सकती है।
मध्य प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, “इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अक्षय कांति बम का भाजपा में स्वागत है।”