Dastak Hindustan

ग्रेटर नोएडा में लॉयड हॉस्टल के 76 से अधिक छात्रों को फूड पॉइजनिंग का हुए शिकार

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश):- ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड हॉस्टल के 76 से अधिक छात्रों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक हॉस्टल में खाना खाने से 100 से ज्यादा छात्रों की तबीयत खराब हो गई।

सभी छात्रों को ग्रेनो स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद कई छात्रों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों ने मानें तो छात्रों को फूड पॉइजनिंग हुई है। वहीं, इस मामले में यूपी के गृह विभाग ने संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट मांगीं है।

जानकारी के लिए आपको बता दे की शुक्रवार शाम को ग्रेटर नोएडा के कोतवाली नॉलेज पार्क क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड लॉ कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे कई छात्र अचानक से उल्टियां करने लगे। तो कईयों को पेट दर्द की शिकायत हुई। जिसके बाद पूरे हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। छात्रों को तबीयत खराब होने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ छात्रों का इलाज करके उन्बें डिस्चार्ज कर दिया गया। तो वहीं ,कुछ का इलाज अभी जारी है।

ऐसी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *